April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर शहीद पार्क का निर्माण कराने को भूमि आवंटित करने का एक ज्ञापन पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता को दी गई

स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर शहीद पार्क का निर्माण कराने को भूमि आवंटित करने का एक ज्ञापन पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता को दी गई

 

हाजीपुर। पंचायत सरकार भवन एवं बिदुपुर प्रखण्ड परिसर में जेपी आन्दोलन के शहीद सहित स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर शहीद पार्क का निर्माण कराने को भूमि आवंटित करने का एक ज्ञापन भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित एक शिष्टमंडल के साथ बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता को दी गई। हरेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार एवं देश की एनडीए सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर के हित में कई योजनाओं का संचालन कर रही है जिसका लाभ आम लोगों को पंचायत सरकार भवन के माध्यम से नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है लेकिन अधिकारियो की उदासीनता की वजह से ग्राम पंचायत सहदुल्लहपुर धोबौली पंचायत में पंचायत सरकार भवन हेतू भूमि का चयन नहीं किया गया है तथा श्री सिंह ने जेपी आन्दोलन के शहीद छात्र अजीत आजाद एवं विशेश्वर साह सहित स्वतंत्रता सेनानियों की याद में शहीद पार्क के निर्माण कराने के लिए भूमि आवंटन की प्रकिया कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर अक्षयवट छात्रावास सेवा समिति के अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, भाजपा बिदुपुर पश्चमी मंडल उपाध्यक्ष राहुल कुमार निराला, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे। पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने को लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.