विद्यार्थियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कार्यशाला संपन्न ।
विद्यार्थियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कार्यशाला संपन्न ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
पटोरी ( समस्तीपुर)दलित विकास समिति एवं दलित विकास अभियान समिति के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता अभियान चलाया गया । इस कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य क्या है ,मानसिक स्वास्थ्य समस्या, पहचान, लोगों के तनाव, चिंताग्रस्त जीवन-शैली ,मानसिक परेशानियों से बचाव एवं उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया गया।
यह जागरूकता अभियान राजकीय उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय बिनगाम,में किया गया ।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार,लखन चौधरी, संजय राम, हिमांशु जी ,अजीत कुमार एवं मध्य विद्यालय की कुमारी अनीता,रुदल पासवान, अनिल कुमार सहित अन्य ने अपने विचारों को व्यक्त किया ।
विदित हो कि आदित्य विरला एजुकेशन ट्रस्ट एवं दलित विकास अभियान समिति मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता का 10 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत टोले ,गांव ,समुदाय एवं निजी तथा सरकारी विद्यालय के छात्रों को जागरूक किया जा रहा है।
इस अभियान मे कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रशिक्षक शिवप्रसाद राम, सरस्वती कुमारी ,पिंकी कुमारी एवं संस्था सचिव नवल भक्त की महत्पूर्ण भूमिका निभा रहे है।
