आदर्श पब्लिक स्कूल के तीन बच्चे सीवी रमन टैलेंट सर्च इन साइंस प्रतियोगिता में स्टेट टॉपर रहे, लगा बधाईयों का तांता।
आदर्श पब्लिक स्कूल के तीन बच्चे सीवी रमन टैलेंट सर्च इन साइंस प्रतियोगिता में स्टेट टॉपर रहे, लगा बधाईयों का तांता। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली ) बिहार प्रदेश स्तर पर सीवी रमन टैलेंट सर्च इन साइंस प्रतियोगिता का आयोजन में वैशाली जिले के सात प्रतिभागियों ने स्टेट टॉपर के खिताब जीता है ।जिसमें महुआ प्रखंड क्षेत्र के सुरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के कक्षा छठी के तीन विद्यार्थियों ने प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर स्टेट टॉपर का खिताब जीता है ।बताते चले की सीवी रमन सर्च इन साइंस प्रतियोगिता का आयोजन पिछले नवंबर माह में की गई थी ,जिसमें कक्षा छठी से लेकर 12 वीं तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया ।प्रत्येक वर्ग से तीन-तीन छात्रों का चयन हुआ जिसमें कुल 21 विद्यार्थियों का चयन हुआ ।कक्षा छठी से तीन विद्यार्थी का चयन हुआ जो तीनों विद्यार्थी आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राए थे। यह आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के रिजल्ट में एक ही विद्यालय के तीन-तीन छात्रों का चयन होना, अपने आप में गौरव की बात है ।कम संसाधन में महुआ प्रखंड क्षेत्र के सूरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल शिक्षा, खेलकूद एवं ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर रहा है। प्रत्येक वर्ष अनुमंडल और जिला स्तर पर होने वाले भाषण, निबंध एवं खेलकूद प्रतियोगिता में इस विद्यालय के छात्र छात्राएं प्रथम ,द्वितीय स्थान पर निश्चित ही रहते हैं ।सबसे गौरव की बात तो यह है कि इस विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बिहार प्रदेश स्तर के साइंस प्रतियोगिता में छठी कक्षा के प्रथम स्थान देव कुमार,द्वितीय स्थान सन्नी कुमार एवं तृतीय स्थान सपना कुमारी ने प्राप्त करके केवल विद्यालय ही नहीं ,अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है । छात्र छात्राओं की कामयाबी पर विद्यालय के प्राचार्य शंकर कुमार मालाकार ने बताया कि हम बच्चों को दिखावटी शिक्षा नहीं देते ।यहां जमीनी स्तर पर बच्चों को ज्ञान विज्ञान, खेलकूद ,गीत संगीत के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा दी जाती है, जिससे बच्चे अपने शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति को भी आगे बढ़ा सके। इन बच्चों के सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है ।बधाई देने वालों में दंत चिकित्सक डॉक्टर अजय कुमार ,जदयू नेत्री डॉक्टर आसमा परवीन, जदयू महासचिव जागेश्वर राय ,महुआ विधायक डॉ मुकेश रोशन , द्रवेश्वर राम रमन,विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के संपादक और पत्रकार ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय उनके तमाम बच्चों को बधाई दी है।
