April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे तेजस्वी यादव :आरिफ जिलानी अंबर साहब

बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे तेजस्वी यादव :आरिफ जिलानी अंबर साहब

मधुबनी संवाददाता सालिम आज़ाद 

बिस्फी प्रखंड अंतर्गत जगवन पूर्वी पंचायत के बरदाहा में युवा नेता आरिफ जिलानी अंबर साहब के अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव शिक्षक प्रकोष्ठ प्रो इश्तियाक अहमद के संचालन सहित युवा राजद जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण यादव राजद के वरिष्ठ नेता मनोज यादव शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शिवेश्वर प्रसाद सिंह यादव जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ शंभु प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय के उपस्थिति में सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता आरिफ जिलानी अंबर ने कहा कि किसी भी दल को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं का सजग रहना बहुत जरूरी है। जब तक कार्यकर्ता सजग नहीं रहेगा उस पार्टी का विकास कभी भी संभव नहीं है उन्होंने कहा कि राजद ही एक ऐसा दल है जो हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान के साथ-साथ सबकी भागीदारी भी दे रहा है। चाहे किसी भी जाति धर्म का कार्यकर्ता हो राजद में सबका सम्मान होता है राजद के वरिष्ठ नेता मनोज यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ होता है जो हमेशा पार्टी के झंडा को बुलंद करने का कार्य करता है उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी आलाकमान के द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए निर्धारित समय के पूर्व ही लक्ष्य को पूरा करने की अपील की इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख मो. चांद उस्मानी, अशोक यादव, बेचन यादव, पंकज यादव,मो.जुल्फेकार अहमद, अजीत कुमार मंडल, पूर्व उप प्रमुख मो.मोहिद्दीन ,आफताब अहमद,फिरोज अहमद बबलू, हसन रजा, इफ्तेखार अहमद निशु,मो. इम्तियाज, शहाबुद्दीन सरपंच, मो. सालेहीन, मो.निर हुसैन जैद, ऐजाज अहमद,गोलू कुमार ,मुकेश साह,सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.