April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

“बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में हाजीपुर सदर प्रखंड के इस्माइलपुर पंचायत के कुतुबपुर डुमरी में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक सुधीर कुमार शुक्ला के निर्देश पर अधिकार मित्र सह प्रेरकदूत संतोष कुमार और अमरेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्य शकुंती देवी ने की।इस दौरान कार्यक्रम के निदेशक सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि वैशाली जिले में बाल विवाह जैसे कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।भारत को वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वैशाली जिले में बाल विवाह के आंकड़े बेहद ही गंभीर है,एक आंकड़े के मुताबिक वैशाली जिले में अभी भी 47 % बाल विवाह हो रहे हैं।इस दिशा में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और संगठनों के लोग पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।संस्थान ने अब तक सैकड़ो बाल विवाह जैसे घटनाक्रम को रोकने में सफलतायें प्राप्त की है।साथ ही संस्थान द्वारा लोगों से अपील की गई हैं कि समाज में कहीं भी बाल विवाह जैसे घटनाक्रम दिखे तो इसकी सुचना तत्काल 1098 या 112 पर दे सकते हैं।कार्यक्रम में राजेश कुमार,राजेंद्र पासवान,अमोद पासवान,चुन्नू पासवान, दिलीप पासवान,कुलदीप पासवान,जयकिशन पासवान, भूलन पासवान,उमेश पासवान,साहिल,रीना देवी, राधिका आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.