समाजवादी पुरोधा, पूर्व विधान पार्षद विष्णुदेव राय का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर।
समाजवादी पुरोधा, पूर्व विधान पार्षद विष्णुदेव राय का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली ) जिले के वरिष्ठ कद्दावर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता ,पूर्व विधान पार्षद ,वैशाली डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष, राजद सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव राय का निधन हो गया ।उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई ।उनका निधन उनके निवास हाजीपुर में हुई। उनका पार्थिव शरीर पटना स्थित विधान परिषद में लाया गया था, जहां पर श्रद्धांजलि दी गई । राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में भी लाया गया जहां पर लालू प्रसाद ने श्रद्धांजलि दी ।राजनीतिक के क्षेत्र में स्व. विष्णुदेव राय की वैशाली जिले में एक अलग पहचान थी। वह जिले के राघोपुर विधान सभा क्षेत्र से लालू प्रसाद यादव के प्रतिद्वंदी हुआ करते थे। 1988 में राजनीति में कदम रखकर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से हमेशा लालू प्रसाद यादव को चुनौती दिया करते थे। जिसको देखकर लालू प्रसाद ने 2000 में विधान परिषद चुनाव में उन्हें जिताया और वह चुनाव जीतकर विधान परिषद में पहुंचे। उसके बाद लाल यादव और विष्णु देव राय में बहुत ही करीबी राजनीतिक सफर शुरू हुआ। वैशाली जिला के पार्टी के स्तंभ थे ,साथ ही साथ वैशाली डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष भी थे । वे प्रखर समाजवादी नेता, जेपी सेनानी ,बिहार राज्य सहकारिता बैंक के निदेशक, बिस्कोमान के निर्देशक, वैशाली डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष साथ-साथ राजद सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन थे। उनके निधन से उनके हजारों चाहने वाले ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ,पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, महुआ के विधायक डॉ मुकेश रोशन, जदयू नेता जागेश्वर राय ,डॉक्टर आसमा परवीन, श्रीकांत यादव, रणविजय यादव, मोहम्मद नसीम रब्बानी ,संजय पासवान ,प्रदीप यादव .….. सहित अन्य सभी नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी है।
