April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वामी विवेकानंद आध्यात्मिक राष्ट्र नायक थे:- डॉ अजीत कुमार ।

स्वामी विवेकानंद आध्यात्मिक राष्ट्र नायक थे:- डॉ अजीत कुमार ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली )नगर के पुरानी गंडक पुल रोड जोहरी बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान ,बिहार के सभागार में आज विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले, सत्य सनातन के प्रणेता, आध्यात्मिक गुरु और युवाओं के प्रेरणा स्रोत विवेकानंद की 162 वीं जयंती समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
स्वामी विवेकानंद समाजिक शोध संस्थान बिहार के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह को “राष्ट्रीय युवा दिवस ” के रुप में मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रो.( डॉ) अजीत कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे । स्वामी विवेकानंद भारत के दूरदर्शी आध्यात्मिक गुरु और महामानव थे ।जिनकी विचारधारा और कार्य आज भी युवाओं के अमूल्य मार्गदर्शन करते रहे हैं। स्वामी विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्ता था ।उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 ईस्वी में आयोजित विश्व धर्म सभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया और पूरे डंके के चोट पर भारत की की विरासत और हिंदू धर्म की महत्ता पर दुनिया के लोगों से लोहा बनवाया। 25 साल की उम्र में स्वामी जी ने पैदल पूरे देश की यात्रा की थी।
न सिर्फ भारत में बल्कि अमेरिका में भी उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार – प्रसार करने और मानवता की सेवा के लिए “रामकृष्ण मिशन “की स्थापना की। स्वामी जी केवल संत ही नहीं बल्कि वे राष्ट्र नायक थे। डॉ कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं को ललकारते हुए कहा था।” उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो “जाए। यह वाक्य युवाओं के लिए सौर ऊर्जा का कार्य किया है।
जयंती समारोह में सर्वप्रथम विवेकानंद जी की तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित और दीप प्रज्वलित कर समारोह के मुख्य डॉ अजीत कुमार विधिवत समारोह का उद्घाटन किया।
विवेकानंद जयंती समारोह की अध्यक्षा प्रो ( डॉ) अजीत कुमार ने किया जबकि मनीष कुमार राय ने संचालन की।महेश कुमार सोनी ,प्रो डॉ अजीत कुमार ने पुष्कर सिंह राजपूत सौरभ कुमार सिंह मनीष कुमार यादव एवं अमित कुमार को “युवा गौरव “सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन सबों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रो ( डॉ ) अजीत कुमार, महेश कुमार सोनी, गौतम कुमार ,प्रबंधक पतंजलि संजय कुमार सिंह ,एस एस मेहता रवांश कुमार ,आयुष कुमार ,आदित्य कुमार ,विशाल कुमार, रोशन कुमार ,दीपू कुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार राय, सौरभ कुमार सिंह, उदय शंकर सिंह ,एमडी साहिल राजा, अनुज कुमार ,ज्ञानी कुमार ,कन्हैया कुमार ,इंद्रजीत कुमार, शुभम कुमार, रजनीश कुमार एवं नितिन ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि किया और उनके व्यक्ति एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
जयंती समारोह के अंत में आगत अतिथियों का स्वागत मनीष कुमार राय सौरभ कुमार सिंह एवं राजा कुमार सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रुप से अभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.