आदर्श पब्लिक स्कूल के स्टेट टॉपरो को शिक्षाविदों ने किया सम्मानित।।
आदर्श पब्लिक स्कूल के स्टेट टॉपरो को शिक्षाविदों ने किया सम्मानित।।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली ) युवा चेतना के प्रतीक स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन आदर्श पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के तीन छात्र छात्राओं को शिक्षाविदों द्वारा सम्मानित किया गया। बिहार प्रदेश स्तर पर सीवी रमन टैलेंट सर्च इन साइंस प्रतियोगिता का आयोजन में वैशाली जिले के सात प्रतिभागियों ने स्टेट टॉपर के खिताब जीता है ।जिसमें महुआ प्रखंड क्षेत्र के सुरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के कक्षा छठी के तीन विद्यार्थियों देव कुमार प्रथम , सन्नी कुमार द्वितीय एवं सपना कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त कर स्टेट टॉपर का खिताब जीता है ।बताते चले की सीवी रमन सर्च इन साइंस प्रतियोगिता का आयोजन पिछले नवंबर माह में की गई थी ,जिसमें कक्षा छठी से लेकर 12 वीं तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया ।प्रत्येक वर्ग से तीन-तीन छात्रों का चयन हुआ ,जिसमें कुल 21 विद्यार्थियों का चयन हुआ ।कक्षा छठी से तीन विद्यार्थी का चयन हुआ जो तीनों विद्यार्थी आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राए थे। यह आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित की गई थी। विद्यालय के प्राचार्य शंकर कुमार के नेतृत्व में युवा चेतना के प्रतीक स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय के तीन छात्र छात्राओं जिन्होंने स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त किया था ,उसे सम्मानित किया गया ।बच्चों को सम्मानित करने वालों में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नीलकंठपुर के प्राचार्य अजीत कुमार, उमेश सिंह ,अभय झा ,मोहन सिंह राजपूत ,राजकमल जायसवाल, सुबोध कुमार, मनीष कुमार, संजय कुमार ,पत्रकार नवनीत कुमार सिंह, पारस नाथ सिंह, मुरारी चौधरी ,राजेश मिश्रा, मिथुन कुमार ,अजीत कुमार, राजा बाबू ,अभिषेक,नेहाल, शिवम ,रीता, सुचिता ,मुस्कान, शिवांगी , अन्नू सहित अन्य शामिल थे।
