पूर्व सैनिक दिवस पर शहीदों के पत्नियों को किया सम्मानित
पूर्व सैनिक दिवस पर शहीदों के पत्नियों को किया सम्मानित
महुआ। रेणु सिंह
पूर्व सैनिक दिवस पर मंगलवार को यहां पूर्व सैनिक संघ की ओर से शहीदों के पत्तियों को सम्मानित किया गया। संघ की ओर से उन्हें अंग वस्त्र और अन्य सामान दिए गए।
बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के संगठन मंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महुआ अनुमंडल के शहीदों के पत्नियों को अंग वस्त्र के साथ डायरी, कलम, कैलेंडर कंबल आदि देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस मनाते आ रहे हैं। यह दिवस उन लोगों के लिए खास है। उन्होंने यह भी बताया कि शहीदों के पत्नियों को सम्मान मिलने पर उनमें आत्म शक्ति बढ़ती है। मौके पर संघ अनुमंडल के अध्यक्ष मुन्ना कुमार सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
