April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महान शिक्षाविद श्याम बहादुर सिंह वैशाली जनपद के मदन मोहन मालवीय थे : डॉ संतोष सिंह राठौड़ ।

महान शिक्षाविद श्याम बहादुर सिंह वैशाली जनपद के मदन मोहन मालवीय थे : डॉ संतोष सिंह राठौड़ ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार
हाजीपुर (वैशाली)
राम विदेशी सिंह कॉलेज, धनुषी हाजीपुर के संस्थापक पूर्व प्रो श्याम बहादुर सिंह की 30 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा सम्मान एवं समारोह पूर्वक मनाया गया।
श्रद्धांजलि सभा स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान वैशाली बिहार के तत्वाधान में आयोजित की गयी।
जयंती समारोह राम विदेशी सिंह कॉलेज परिसर में उनकी स्थापित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर प्रो डॉ अजीत कुमार, प्रो डॉ संतोष कुमार एवं प्रो डॉ मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।
पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता प्रो एन कुमार ने किया जबकि संचालन प्रो ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ़ बच्चा बाबू ने की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रो डॉ अजीत कुमार ने कहा कि प्रो श्याम बहादुर सिंह बचपन से ही एक विलक्षण प्रतिभा के व्यक्ति थे ‌।उन्होंने हमेशा पढ़ाई में अब्बल रहे और समाज सेवा में तल्लीन।
राम विदेशी सिंह कॉलेज की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा जगत में नई कीर्तिमान स्थापित किया । जिसमें शिक्षा सुविधा की घोर अभाव था,उस समय प्रो श्याम बहादुर सिंह की क्रांतिकारी कदम ने शिक्षा जगत में नहीं मिसाल कायम किया। वे समाज के लिए अपने आप को समर्पित किए हुए थे ।उन्होंने 1985 ई के सावन पूर्णिमा पर राम विदेशी सिंह कॉलेज की स्थापना की। वे राज नारायण महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र के प्राध्यापक थे ।राम विदेशी सिंह कॉलेज के स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र खासकर महिला शिक्षा में एक क्रांतिकारी कदम रहा । श्याम बहादुर सिंह प्रो श्याम बहादुर सिंह वैशाली जनपद के मदन मोहन मालवीय थे ।उन्होंने एक-एक तिनका जोड़कर कॉलेज को खड़ा किया। प्रो श्याम बहादुर सिंह आजीवन समाज सेवा में अपने आप को समर्पित करने वाले महामानव थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान एवं सेवा में लगा दिया।वे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की दीप जलाने के वास्ते कॉलेज स्थापना में अपना तन मन धन सभी निछावर कर दिए। उक्त बातें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रो डॉ अजीत कुमार सिंह विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग देवचंद महाविद्यालय हाजीपुर ने कहा।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रो डॉ संतोष कुमार सिंह राठौड़ गणित विभाग आर एन कॉलेज ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्याम बहादुर बाबू इस युग के महामानव व आदर्श पुरुष थे। जो विद्यार्थियोंको ऐसी शिक्षा देना चाहते थे। जिससे विद्यार्थी देशभक्ति ज्ञानवान और चरित्रवान बन सके ।उनका सपना था कि महाविद्यालय के छात्र अध्ययन कर वेद -वेदांत भारतीय संस्कृति दर्शन का ज्ञान प्राप्त कर आदर्श नागरिक बने। वही कॉलेज के प्राध्यापक प्रो बृजेश कुमार सिंह उर्फ बच्चा बाबू ने इस अवसर पर कहा कि श्याम बहादुर बाबू की कीर्ति युग युगांतर तक लोगों को शिक्षा के प्रकाश से प्रकाशित करते रहेगा। उनके बताएं मार्ग पर चलकर समाज को हमेशा नहीं दिशा और दशा प्राप्त होगी।
श्रद्धांजलि सभा में प्रो डॉ अजीत कुमार, प्रो एन कुमार ,प्रो डॉ संतोष कुमार सिंह राठौड़ ,प्रो डॉ मनोज कुमार सिंह ,प्रो बृजेश कुमार उर्फ़ बच्चा बाबू ,प्रो सुबोध कुमार सिंह, प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह ,आशुतोष कुमार ,अरुण कुमार ,भुनेश्वर कुमार सिंह एवं राजू कुमार श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
समारोह के अंत में आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रो सुबोध कुमार सिंह एवं प्रो अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.