जिला स्तरीय बच्चों एवं कम्युनिटी मेंबर के साथ रोड मैप के बैठक का आयोजन किया गया
आज दिनांक 15.01.2025 को हम वैशाली जिला के जिला स्तरीय बच्चों एवं कम्युनिटी मेंबर के साथ रोड मैप के बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा किया गया
* सर्वप्रथम बैठक की शुरुआत सबसे पहले प्रार्थना से शुरू की गई
* फिर पिछले बैठक की समीक्षा की गई और साथ ही अभी कहा गया जो कार्य पिछले महीना में पूरा नहीं हुआ था वह कार्य को इस महीना में जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा
* इस पर सभी कम्युनिटी मेंबर तथा लीडर बच्चों ने अपनी अपनी सहमति जताई
* उसके बाद कम्युनिटी के लोगों ने अपनी समस्या बताया कि सामुदायिक शौचालय खुल जाने के बाद भी उसके दरवाजे की मरम्मत नहीं हो पाई है जिससे हम लोगों को पहले की तरह ही काफी परेशानी हो रही है
* इसका समाधान सरवाइवर समूह के बच्चों ने आगे बढ़कर किया और (अध्यक्ष) सनोज कुमार के द्वारा कहां गया कि समुदाय से 10 या ₹20 लेकर के हम लोग सामुदायिक शौचालय के दरवाजे की मरम्मत कर सकते हैं
* इस पर समुदाय के कम्युनिटी मेंबर ने अपनी अपनी सहमति जताई और उनका कहना हुआ कि हम लोग और समुदाय के अन्य लोग भी 10-20 रुपया जमा करके सामुदायिक शौचालय का दरवाजा मरम्मत करवाएंगे जिससे आए समय में हम लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा
* उसके बाद कम्युनिटी के लोगों ने समुदाय में पेयजल की समस्या बताएं
* देर रात तक बिजली चली जाने की समस्या
* समुदाय के छोटे बच्चों में नशे की लत की समस्या
* 18 से ज्यादा उम्र के बच्चे बेरोजगारी की समस्या
* इन सभी समस्याओं को सरवाइवर समूह के लीडर बच्चों ने खुद आगे बढ़कर अपनी समुदाय में आने वाली समस्याओं के समाधान निकाल और तरीका भी बताया
* बच्चों को नशे की लत से बचाव के बारे में भी चर्चा किया गया ताकि समुदाय के बच्चे में नशा की लत ना लगे और उनका समुदाय नशा मुक्त हो
* जितने भी 18 से ज्यादा उम्र की युवा है जो बेरोजगार हैं उनको जॉब प्लेसमेंट दिलवाने पर चर्चा किया गया
