April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आधुनिक चिकित्सा जांच केंद्रित, चिकित्सकों के लिए सुविधाजनक

आधुनिक चिकित्सा जांच केंद्रित, चिकित्सकों के लिए सुविधाजनक
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
आधुनिक चिकित्सा जांच केंद्रित है। इससे चिकित्सकों के लिए सहूलियत तो मरीजों का सटीक उपचार के लिए महत्वपूर्ण है। बशर्ते जांच प्रामाणिक व विश्वसनीय हो। कभी-कभी गलत जांच रिपोर्ट चिकित्सक व मरीज दोनों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है।
यह बातें चिकित्सक डॉ सुरेंद्र पासवान ने कही। वे थाना-पीएचसी रोड में डॉ लाल पैथ लैब के कलेक्शन सेंटर उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। डॉ लाल पैथ लैब के कलेक्शन सेंटर कौतुक जांच घर की प्रोपराइटर राजनंदिनी देवी को धन्यवाद देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ख्याति के लैब का कलेक्शन सेंटर की पातेपुर में कमी महसूस की जा रही थी। अब यह कमी दूर हो गई है। इस मौके पर पातेपुर श्रीरामजानकी स्थान के राजपुरोहित पंडित देवेंद्र झा संचालक को आशीर्वचन दिया। इस मौके पर पूर्व मुखिया मनीष यादव, रामजी मिश्रा, डॉ अनीश कुमार, हीरा कुमारी, शानू कुमार, मो अरमान, डॉ राजन पंडित, डॉ वासुदेव साह, मृत्युंजय कुमार, लव कुमार, मो एहतेशाम फरीदी, डॉ अवधेश, अमरेश ठाकुर, डॉ त्रिभुवन, आनंदी पासवान आदि गणमान्यों ने कलेक्शन सेंटर खोले जाने पर हर्ष प्रकट किया तथा संचालक को इसके लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.