January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा को वैशाली भाजपा जिला अध्यक्ष मनोनयन पर जंदाहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा को वैशाली भाजपा जिला अध्यक्ष मनोनयन पर जंदाहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली (भारतीय जनता पार्टी वैशाली के जिला अध्यक्ष के रूप में जिले के विदूपुर प्रखंड अंतर्गत वाजिदपुर सैदत निवासी पैक्स अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा को मनोनयन पर जिले भर में कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों ने बधाई दी है ।जनदाहा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर कुशवाहा के मनोनयन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है । भाजपा नेता प्रो0 मनोज कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर कुशवाहा विगत पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर सक्रिय योगदान दिया ।पार्टी के आदेशानुसार दायित्व को बखूबी निर्वहन किया ।कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ,गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय सहित प्रदेश एवं जिला के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक योग्य कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है ,जिनके नेतृत्व में वैशाली जिला में भाजपा निरंतर आगे की ओर बढ़ती रहेगी। बताते चलें कि पिछले दिनों भाजपा जिला इकाई के अध्यक्ष रमेश कुशवाहा की असमय निधन के बाद डॉ ज्योति को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था ।कुछ विवादों के चलते उन्हें कुर्सी गंवानी पड़ी थी ,जिसे भरपाई के लिए प्रदेश इकाई ने डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा पर अपना भरोसा जताया ।जिला अध्यक्ष बनने पर डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश के शीर्षस्थ नेतृत्व ने जो हम पर भरोसा जताया है, उस पर हम खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के सभी छोटे बड़े कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे ।जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं पर विचार विमर्श के बाद संबंधित पदाधिकारी एवं मंत्री से बात करके उसे दूर करने का हर संभव प्रयास करते रहेंगे। डॉक्टर कुशवाहा को बधाई देने वालों में भाजपा नेता प्रो मनोज कुमार सिंह ,जंदाहा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ,जंदाहा पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज झा, पैक्स अध्यक्ष भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, भाजपा महामंत्री डब्लू सिंह ,अनिल निराला, विजय सिंह, पंकज सिंह, सुबोध कुमार सिंह ,संजय सिंह सहित दर्जनों शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.