26 वीं पुण्यतिथि पर स्वर्गीय शिवनारायण राय को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।
महुआ वैशाली से सुधीर मालाकार की रिपोर्ट
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय, अब्बूचक गोपालपुर के संस्थापक सचिव, क्षेत्र के जाने-माने समाजवादी नेता स्वर्गीय शिवनारायण राय की 26 वीं पुण्यतिथि समारोह विद्यालय परिसर में मनाई गई समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार रवि के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक नेता उपस्थित थे। स्वर्गीय राय को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए समर्पित था और तभी एक सुदूर गांव में शिक्षा की अलख जगाने के लिए एक उच्च विद्यालय की स्थापना की थी। जहां पर किसान, मजदूर के बच्चे सुगमता पूर्वक शिक्षा ग्रहण कर सके ।उनकी शिक्षा की ज्योति को संजोए रखना हम सबों का कर्तव्य है ।उनके बताए आदर्श पर चलकर समाज व देश की तरक्की संभव है। शिक्षा की जो उन्होंने लौ जलाई थी ,उसे एक मशाल के रूप में प्रज्वलित करने का कार्य करने की आवश्यकता है । उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भाव भीनी श्रद्धांजलि।