महुआ अनुमंडल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चे टॉपर रहे ।
महुआ वैशाली से सुधीर मालाकार की रिपोर्ट
महुआ (वैशाली) गणतंत्र दिवस के अवसर पर महुआ अनुमंडल प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है ।इस वर्ष विभिन्न विधाओं के प्रतियोगिता आयोजित की गई ,जिसमें चित्रकला विधा में महुआ अनुमंडल क्षेत्र के सूरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी ।इस प्रतियोगिता में विद्यालय के उज्ज्वल कुमार, आकृति ,पिता संतोष कुमार राय, आंचल कुमारी पिता अमोद कुमार सिंह, अंशु कुमारी पिता मुकेश ठाकुर ने सफलता प्राप्त की । सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य शंकर कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ ही दिन पूर्व हमारे विद्यालय के बच्चों ने साइंस प्रतियोगिता में जिला एवं स्टेट लेवल में टॉपर रहे। अभी अनुमंडल प्रशासन द्वारा जो प्रतियोगिता कराई गई, उसमें हमारे विद्यालय की छात्र छात्राएं चित्रकला विद्या में टॉपर रहे ,जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे शिक्षक शिक्षिकाएं इसके लिए रात दिन मेहनत करते हैं, ताकि विद्यालय के बच्चे सफलता प्राप्त कर सके । हम सभी सफल प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।