महुआ में श्रद्धापूर्वक मनी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती महुआ से रेणु सिंहकी रिपोर्ट
जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वी जयंती शुक्रवार को महुआ के विभिन्न जगहों पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। महुआ थाना के पास कर्पूरी भवन पर बैठक कर जननायक को लोगों ने याद किया। यहां संजय गुप्ता की अध्यक्षता और अमर कुमार गुप्ता के संचालन में प्रमोद साह, मनोज जायसवाल, अनिल गुप्ता, शंकर पटवा, बबलू चौधरी, प्रो अरुण कुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रमन कुमार गुप्ता, सुमित सहगल, बड़े लाल यादव, अजय गुप्ता, संजीव कुमार आदि ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। बाजार के गोला रोड स्थित देव हॉस्पिटल पर डॉ महेश चौधरी की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्व ठाकुर की सादा जीवन पर चर्चा की। उधर परई में रामरत्न ठाकुर इंटर स्कूल पर अजय भूषण दिवाकर की अध्यक्षता में जननायक को याद किया गया। यहां स्व ठाकुर के तैल चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। नगर परिषद के वार्ड संख्या 19 में समाजसेवी आदित्य कुमार उर्फ बंटी मिश्रा के नेतृत्व में जननायक को याद किया गया। ओस्ती भूतनाथ चौक पर डॉ शिवजी ठाकुर, सुरेंद्र भारती, धर्मवीर कुमार, रत्नेश, प्रहलाद ठाकुर, नवीन ठाकुर, अभिषेक, पंकज, मनीष, अमित आदि ने जयंती पर स्व ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।