May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के परमानंदपुर चकदारा में पसरा है मातमी सन्नाटा, संबंधी के यहां आए युवक की हुई मौत से हर कोई है गमजदा

महुआ के परमानंदपुर चकदारा में पसरा है मातमी सन्नाटा, संबंधी के यहां आए युवक की हुई मौत से हर कोई है गमजदा

महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट

बाइक दुर्घटना में एक साथ दो साढूओं की हुई दर्दनाक मौत से परिवार में सिर्फ सिसकियां सुनाई देती है। शुक्रवार को मृतक के परिजनों में ही नहीं बल्कि बस्ती में सन्नाटा पसरा रहा। साढू के यहां आए युवक की मौत ने तो सबको झकझोर कर रख दिया है। यहां बहन की पुत्री को जन्म लेने पर आशीष देने आए सुहागन बेवा होकर रुखे पाव घर लौटी।
महुआ मंगरू चौक से अब्दुलपुर जाने वाली सड़क पर महुआ सदापुर सुखनट कुटिया के पास बाइक दुर्घटना में एक साथ दो साढूओं की मौत हो गई थी। मृतक 25 वर्षीय नितेश कुमार महुआ के परमानंदपुर चकदारा निवासी राज मिस्त्री लक्ष्मी सिंह का पुत्र था और वह भी पटना में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वही नितेश के साथ हरियाणा निवासी उसके साढू सुनील सरदार की भी दुर्घटना में मौत हो गई थी। नितेश की पत्नी मनीषा को 10 दिन पूर्व पहली बच्ची जन्म ली थी। जिसे देखने और आशीष देने के लिए सुनील सरदार हरियाणा से अपनी पत्नी और इकलौते पुत्र के साथ यहां पहुंचा था। बहन की खुशी की जगह दोनों बहनों की दुनिया ही उजर गई। सुनील सरदार पति पत्नी हरियाणा में ही रहकर अंडा फैक्ट्री में काम करते थे। जिससे उनका पेट चलता था। पति की मौत से पत्नी विक्षिप्त सी बनी थी। पति के साथ सुहागन आई थी और बेवा होकर लौट रही है। गोद में नन्हा बच्चा तो समझ भी नहीं रहा था कि उसके सर से पिता का साया उठ गया। अब उसका भरण पोषण कौन करेगा। सुनील सरदार तो अपने साढू नितेश के कहने पर उसके बहन के यहां परसोनिया के लिए चला था लेकिन क्या पता था कि यह दोनों साढूओं की अंतिम यात्रा होगी। यह घटना से सुनील के पिता, मां, भाई, बहन बेसुध हो गए हैं। वही मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाने और मातमपुरसी करने के लिए लोगों का आना जारी है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.