May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गौशपुर चकमज़ाहिद मे पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह राजद के वरिष्ठ नेता अशोक यादव ने किया झंडा तोलन.

गौशपुर चकमज़ाहिद मे पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह राजद के वरिष्ठ नेता अशोक यादव ने किया झंडा तोलन.

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार

महुआ वैशाली,26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष एवं समाज सेवी अशोक यादव ने बड़े ही धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहन किया गया. इस अवसर पर महुआ प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल के सैंकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल हुए.
इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी, युवा अध्यक्ष रणविजय यादव, नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, पंचायत अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, जितेंद्र कुमार, आनंद यादव, पुरुषत्तम रायपुत,
इल्ताफ रजा, समाजसेवी अजय भूषण ठाकुर, समाजसेवी मोहम्मद सदरे आलम के साथ संकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
जानकारी के मुताबिक भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था,तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया।

26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। यह ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था। इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है.
अंत मे उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.