वैशाली में 76वें गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा।
वैशाली में 76वें गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार , वैशाली बिहार
हाजीपुर (वैशाली) क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की धूम पूरे वैशाली में रही । गांव ,शहर, खेत ,खलिहान, स्कूल ,कॉलेज ,सामाजिक, राजनीतिक सभी जगह गणतंत्र दिवस की हर्षोल्लास देखने को मिली । मुख्य समारोह हाजीपुर के ऐतिहासिक अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित हुई ,जहां पर ऊर्जा ,योजना विकास सह वैशाली जिला प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा झंडे की सलामी दी। इस मौके पर जिलाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक ने झंडे की सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा परेड निकल गई तथा विभिन्न विभागों का आकर्षक झांकियां देखने को मिली ।स्कूली बच्चों ने अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वही वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल में अनुमंडलाधिकारी किशलय कुशवाहा ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा झंडे की सलामी दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सौरभ सुमन ने अपने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, वहीं महुआ प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सरस्वती देवी ,महुआ अंचल निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, थाना में थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुभाष प्रसाद, नगर परिषद कार्यालय में सभापति नवीन चंद भारती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे की सलामी दी ,इस मौके पर उपसभापति रोमी यादव सहित अन्य गण्यमान लोग उपस्थित थे।चकमजाहिद उर्दू विद्यालय में मोहम्मद अनवारूल हक , मोहम्मद दिलशेर, अक्षयवट महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य , निरशु नारायण महाविद्यालय में प्राचार्य,वैशाली उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर अजय कुमार तथा पहाड़पुर पंचायत में मुखिया संजीत कुमार राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।वही प्रेरणा स्थल अंबेडकर चौक पर रमन आजाद, कन्हौली में मुखिया दिलीप पासवान ,फुलवरिया में सुकेश्वर दास, रामरतन ठाकुर महाविद्यालय में पूर्व मुखिया अजय भूषण दिवाकर ,आर डेयरी के संचालक रणधीर कुमार ने अपने संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आदर्श पब्लिक स्कूल सुरतपुर में शंकर कुमार के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया, वहीं संत जॉन्स अकादमी ,पहाड़पुर में जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे की सलामी दी ।संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा में सत्येंद्र कुमार सिंह ,सीमा सिंह के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया गया। वहीं ज्ञान ज्योति गुरुकुलम में निदेशक अजीत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सृजन पब्लिक स्कूल में प्राचार्य डी के सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडे की सलामी दी ।उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी में प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पातेपुर के विभिन्न क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आस्था कंप्यूटर एजुकेशन मिशन में निदेशक अजीत कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा झंडे की सलामी दी ,वही सिमरवाड़ा स्थित ज्ञान ज्योति कोचिंग संस्थान में विशाल कुमार के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।इस मौके पर समाजसेवी नाज प्रवीण ने बच्चों को प्रोत्साहित करते देखे गए। बरहर चौक समसपुरा में जद यू नेता उमेश कुमार सिंह तथा प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।वैशाली जिले के अन्य प्रखंडों चेहरा काला, गौरौल ,जंदाहा , सहदेइ बुजुर्ग, महनार ,देसरी ,राघोपुर ,बिदुपुर, लालगंज वैशाली पटेल बेलसर भगवानपुर सहित अन्य जगहों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा संस्कृति कार्यक्रम आयोजित करने की खबर प्राप्त हो रहे हैं।
