May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

टीचर्स आफ बिहार द्वारा प्रकाशित “दैनिक ज्ञानकोश” बिहार की सबसे लोकप्रिय पत्रिका

टीचर्स आफ बिहार द्वारा प्रकाशित “दैनिक ज्ञानकोश” बिहार की सबसे लोकप्रिय पत्रिका

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार 

पटना। बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के द्वारा बिहार के शिक्षकों और छात्रों के शैक्षिक बेहतरी के उद्देश्य से प्रतिदिन विविध सामग्री जैसे- दिवस ज्ञान, दिवस विशेष, जन्मतिथि एवं पुण्यतिथि विशेष, शिक्षा शब्द कोष, रोचक तथ्य, खेल कॉर्नर एवं सुविचार से संबंधित शैक्षिक सामग्री को ‘दैनिक ज्ञानकोश’ के रूप में संकलित कर आपके साथ साझा किया जाता है। टीचर्स ऑफ बिहार की टीम का यह प्रयास बिहार के शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
टीचर्स ऑफ बिहार द्वारा प्रकाशित “दैनिक ज्ञानकोश” पत्रिका बिहार के शिक्षकों और छात्रों के शैक्षिक बेहतरी के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है। इसमें सम्मिलित सामग्री शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण में मदद करती है और छात्रों के ज्ञान को व्यापक बनाती है।
“टीचर्स का बिहार” की प्रस्तुति ’दैनिक ज्ञानकोश’ ने बिहार के शिक्षकों और छात्रों के बीच अपनी लोकप्रियता इस प्रकार बनाई है कि प्रतिदिन इस प्रस्तुति का इंतजार बेसब्री से किया जाता है। दैनिक ज्ञानकोश में प्रकाशित ज्ञानवर्धक बातें रोजाना ज्ञान में वृद्धि करने का एक सरल माध्यम बन गया है।
उक्त बातें टीचर्स का बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं तिरहुत प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी मो० नसीम अख्तर ने अपने संयुक्त बयान में कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.