गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार, वैशाली बिहार
हाजीपुर( वैशाली) 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षण संस्थाओं एवं सामाजिक संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था।
जिले के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत सिमरवारा पंचायत स्थित ज्ञान ज्योति कोचिंग सेंटर में डायरेक्टर एस के सिंघानिया एवं विशाल कुमार के नेतृत्व में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जहां पर कोचिंग संस्थान की छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया ।इस मौके पर जाने-माने समाज सेविका पूर्व मुखिया प्रत्याशी नाज परवीन बच्चों को को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे गांव में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उसे निखारने की आवश्यकता है। बच्चों के मनमोहक कार्यक्रम देख सभी हतप्रद थे ।
दूसरी तरफ भारतीय रेल की ओर से सोनपुर में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महुआ प्रखंड के जहांगीरपुर सलखन्नी समसपुरा निवासी विक्की कुमार सिंह की पुत्री प्रियांशी ने भाव नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । महुआ प्रखंड के सिंघाड़ा स्थित ज्ञान ज्योति गुरुकुलम विद्यालय की छात्र छात्राएं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार आर्य एवं प्राचार्य अभय कुमार आर्य बच्चों की निखरती प्रतिभा प्रतिभा पर संतोष व्यक्त किया ।आदर्श पब्लिक स्कूल ,सूरतपुर में निदेशक सह प्राचार्य शंकर कुमार के नेतृत्व में बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। महुआ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी,दक्षिणी में प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।