May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रा •ऊ • म• वि• सिरदिलपुर(पटोरी ), समस्तीपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया ।

रा •ऊ • म• वि• सिरदिलपुर(पटोरी ), समस्तीपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

गणतंत्र दिवस अखंडता में एकता का संदेश देता है: विष्णु देव राय
वैशाली : २६ जनवरी १९५० ई० को हमारा देश गणतंत्र घोषित किया गया | अब हम सब ७६ वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं और १५ अगस्त १९४७ को पूर्ण रूप से स्वतंत्र हुआ । आज हम सब मध्य विद्यालय सिरदिलपुर पटोरी समस्तीपुर के प्रांगण में गणतंत्र दिवस मना रहे हैं ये सब भारतवासीयों के लिए गर्व की बात है । गणतंत्र दिवस जहां एक तरफ समाज में खुशियां बिखेरती है वहीं समाज में सामाजिकता के साथ एकता का संदेश देता है यह बातें विद्यालय के प्रधान श्री विष्णु देव राय ने अभिभावकों एवं छात्राओं के समक्ष कही साथ ही विद्यालय के बी•पी•एस•सी•शिक्षक मनीष कुमार एवं मिथिलेश कु •सिन्हा , कोऑर्डिनेटर मधुसूदन राय,मुकेश कुमार (नगर शिक्षक) एवं संदीप कुमार पंडित , रामभवन चौहान , राघवेंद्र कुमार ,पुष्पा कुमारी,साबेरीन तरन्नुम ,पूनम यादव , अंकिता कुमारी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया झंडोतोलन के पश्चात शिक्षा पर आधारित बच्चों ने विभिन्न नाटको को प्रस्तुत किया, जो अति सराहनीय रहा साथ ही रंगारंग प्रोग्राम में जाट- जटिन नृत्य, एक था भगत (नाटक ), हाय रे सोशल मीडिया, द स्कूल ड्रामा जैसे कार्यक्रम पर छात्र-छात्राओं ने रोमांचक रूप से गीत पेश कर अभिभावकों एवं छात्राओं का मन मोह लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.