April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया

76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया

ताजपुर / समस्तीपुर : – – ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन कर 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया । इस दौरान प्रखंड कार्यालय ताजपुर में प्रखंड प्रमुख पूनम देवी,नगर परिषद ताजपुर के प्रांगण में मुख्य पार्षद अनिता कुमारी, आदर्श थाना ताजपुर में थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम, एनएच बंगरा थाना में थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी, डॉ0 एल0 के0 वी0 डी0 कॉलेज ताजपुर में प्रधानाचार्य प्रभात कुमार, ताजपुर हाई स्कूल ताजपुर में एचएम गणेश कुमार पोद्दार इत्यादि द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय,कांग्रेस पार्टी का कार्यालय,भारतीय जनता पार्टी कार्यालय इत्यादि राजनीतिक दल के कार्यालयों पर झंडोलोलन किया गया। उधर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र, बैंक शाखा, शिक्षा संस्थान आदि कार्यालयों पर भी झंडोतोलन किया गया । इस्लामिया मदरसा शाहपुर बघौनी , समस्तीपुर केमिस्ट एवं डॅगिसट एसोसिएशन शाखा ताजपुर, अजिजिया मदरसा रहिमाबाद, मोनसेंटी स्कूल ताजपुर, डॉ0 ताहा मेमोरियल एकेडमी में भी झंडोत्तोलन किया । ताहा मेमोरियल एकेडमी के प्रधानाध्यापक अब्दुल अहद ने झंडोत्तोलन किया । इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस दौरान मुख्य पार्षद अनिता कुमारी द्वारा ताजपुर नगर परिसद क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मोबाइल, शौचालय, वाटर टैंक, डस्टबिन इत्यादि का उद्घाटन भी किया गया। मौके पर उप चेयरमैन पूनम देवी कार्यपालप पदाधिकारी सचिन कुमार चैयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी उपचेयरमैन प्रतिनिधि अनिकेत कुमार सभी वार्ड पार्षद एवं गण्यमान्य अतिथि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.