सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत।
सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 गोरौल थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव के निकट रविवार की रात्रि एक तेज रफ्तार कार की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही महमदपुर दरिया गांव निवासी राम सेवक सिंह के रूप में किया गया है, बताया गया है कि मृतक राम सेवक सिंह बाजार से घर का सामान खरीद कर घर वोट रहा था इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से ठोकर मार दिया मृतक उसी कार में फंस गया और एक किलोमीटर दूर तक घसीटाता रहा इस्लामपुर हाईस्कूल निकट के कार चालक मृतक को गाड़ी के बंपर से छुड़ा कर गाड़ी लेकर फरार हो गया, घटना की सुचना मिलते ही ग्रामीण इकठ्ठा हो गये साथ ही स्व को सड़क पर रखकर एन एच 22 को अवरूद्ध कर मुआवजे की मांग पर अड़े रहे घटना की सुचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रौशन कुमार,अपर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार, एस आई अभय सिंह, एस आई शैलेन्द्र कुमार, महेश सिंह एवं भगवानपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम खुलवाया और स्व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया,
