April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विभिन्न मांगों को लेकर सीओ-आरओ से मिला भाकपा माले प्रतिनिधिमंडल

विभिन्न मांगों को लेकर सीओ-आरओ से मिला भाकपा माले प्रतिनिधिमंडल

सप्ताह भर के अन्दर मांगों पर कारवाई नहीं तो फिर शुरू होगा अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन- सुरेंद्र

मुख्य मांग “तमाम दलित-गरीबों का 72 हजार से कम का आय प्रमाण पत्र बनवाना”

ताजपुर/समस्तीपुर
28 जनवरी 2025

भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सीओ आरती कुमारी, आरओ रोहन रंजन से मिलकर विभिन्न मांगों से संबंधित स्मार-पत्र सौंपकर यथाशीघ्र कारवाई करने की मांग की।
जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना का पात्र बनने को करीब 2 हजार आय प्रमाण-पत्र का ऑफलाइन फार्म आधारकार्ड के साथ अंचलाधिकारी को दिया गया था लेकिन अब पोर्टल खोलने को है बाबजूद आय प्रमाण-पत्र नहीं बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पोखर समेत अन्य सरकारी जमीन पर बसे भूमिहीनों को उजाड़ने पर रोक लगाकर वासगीत पर्चा देने, भूमिहीनों को वासभूमि एवं आवास देने, पर्चाधारी को कजा दिलाने, दलित-गरीबों के वंचित गांव-टोले में पहुंचपथ की व्यवस्था करने, वंचित को राशनकार्ड बनाने एवं छूटे हुए नामों को जोड़ने आदि मांगों से संबंधित फार्म जमा कर तत्काल कारवाई करने की मांग की गई थी लेकिन कार्य में कोताही बरतने पर भाकपा माले ने अंचल कार्यालय पर पुनः अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी आशय की जानकारी से संबंधित स्मार-पत्र सीओ-आरओ को देकर अविलंब कार्य शुरू करने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.