महुआ क्षेत्र की दो बेटियों ने बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनी,लोगों ने दी बधाई।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित परीक्षा में महुआ क्षेत्र की दो बेटियों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बताते चले की पिछले कुछ महीनो पूर्व बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा कृषि पदाधिकारी की परीक्षा संपन्न हुई थी ,जिसमें महुआ प्रखंड क्षेत्र के तरौरा निवासी अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह की पुत्री रश्मि रंजन ने कृषि पदाधिकारी बनकर अपने माता-पिता एवं अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया ।
वहीं दूसरी तरफ जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के भथाही निवासी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर के प्रधानाध्यापक विश्मवर साह एवं मध्य विद्यालय महुआ कन्या की शिक्षिका रीना कुमारी की पुत्री सोनम कुमारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र में खुशियां फैला दी । दोनों बेटियों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनने पर क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवी समाज सेवियों,शिक्षाविदों ने कोटि-कोटि बधाई दी है। विभिन्न राजनीतिक दल के नेता एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भी रश्मि रंजन एवं सोनम कुमारी की सफलता पर शुभकामनाएं व बधाई दी है।