बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, 8 दिन बाद भी चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर
बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, 8 दिन बाद भी चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर
हाजीपुर /महनार /संवाददाता
जिले के देसरी थाना क्षेत्र के जाफराबाद निवासी सद्दाम हुसैन की बाइक अज्ञात चोरों ने 20 जनवरी को चोरी कर ली l मामले में पीड़ित ने देसरी थाने को दिए आवेदन में लिखा है कि वह देसरी स्टेशन के बगल में स्थित फ्लिपकार्ट एजेंसी में काम करते हैं तथा काम के दौरान वह अपनी बाइक खरी कर काम करने गए थे lइसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक की चोरी कर ली l जबकि बाइक चोरी कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है lआवेदक ने आवेदन के साथ सीसीटीवी कैमरे का पेन ड्राइव भी पुलिस को सोपते हुए देसरी पुलिस से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में आवेदक ने बताया है की सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर को कुछ दिन पहले देसरी थाने में कार्यरत प्रशिक्षु डीएसपी बबली कुमारी के द्वारा गिरफ्तार कर थाने में बंद किया गया था लेकिन प्रशिक्षु डीएसपी बबली कुमारी को कहीं जाने के बाद देसरी थाना अध्यक्ष के द्वारा उक्त चोर को छोड़ दिया गया है l
