विदाई सह सम्मान कार्यक्रम में कुमारी विमला राय को सम्मान पूर्वक दी गई विदाई।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली )युगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरपुर में पदस्थापित शिक्षिका कुमारी विमला राय अपने कार्यकाल पूरा कर 31 जनवरी को अवकाश ग्रहण कर रही है । उनके सम्मान में विद्यालय परिवार ने विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया।इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पंडित जबकि संचालन सुजीत कुमार मिश्रा ने की । विदाई समारोह में विद्यालय के साथ साथ आसपास के कई विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित होकर विदा हो रहे कुमारी विमला राय को उपहार देकर विदा की । उपस्थित वक्ताओं ने विमला मैम की कार्य कुशलता एवं कर्तव्य निष्ठा की चर्चा करते हुए कहा की वे सरकार के कार्य से मुक्त हो रही हैं लेकिन सामाजिक दायित्व से भी कभी मुक्त नहीं हो पाएंगी ।शिक्षक अपने जीवन के अंत तक अपने शिष्यों को कुछ न कुछ देता ही रहता है, जो की एक योग्य शिक्षक का गुण होता है ।खासकर नारी शिक्षिका अपने बच्चों के साथ मातृत्व का प्रेम हमेशा बरसती रहती हैं।
अवकाश ग्रहण कर रही कुमारी विमला राय ने उपस्थित तमाम अतिथियों ,सहकर्मियों एवं बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता प्रकट की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक जयशंकर दिवेश, मिथिलेश कुमार, जयशंकर प्रसाद, सुजीत कुमार मिश्रा ,शंभू किशोर, अखिलेश कुमार, अंजना कुमारी, अनुराधा कुमारी ,बबिता कुमारी ,उद्यमी कुमारी ,सोनी कुमारी, श्रुति प्रिया, सकीना हुसैन, मोहम्मद एहसान, राजू सिंह, प्रत्यास कुमार ,चंदन राम ,एस पवन कुमार ,विकास कुमार के अलावे जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी के प्रधानाध्यापक सह कोऑर्डिनेटर अनिरुद्ध कुमार सिंह ,पंकज कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह,आनंद मोहन , विमलेंदु कुमार ,रामबाबू पासवान, राजेश कुमार सिंह ,उमाशंकर सिंह, राजीव कुमार, पारसमणी सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे ।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।