श्राद्ध कार्यकम पर शुभचिंतकों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रिपोर्ट :ज़ाहिद वारसी, वैशाली
ग़ोरौल प्रखंड क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी दैनिक जागरण क्लब के पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत सौरव के पिता जी सेवा निवृत्त शिक्षक स्वर्गीय भुनेश्वर नारायण पांडेय के श्राद्ध कार्यकम पर पंचायत क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों व शुभचिंतकों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान, उनके व्यक्तित्व, कृतित्व व संघर्ष की यादों को साझा किया गया। श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए मुजफ्फरपुर के चर्चित डॉक्टर व भाजपा नेता गौरव वर्मा ने कहा कि शिक्षक स्वर्गीय भुनेश्वर नारायण पांडेय बाबू इस क्षेत्र के शिक्षा जगत के ताज थे। शिक्षा जगत के इस महान पुरोधा ने अपना समस्त जीवन शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में समर्पित कर दिया था। इस मौके पर उनके पुत्रों डॉक्टर प्रशांत सौरव के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल, अंगवस्त्र वितरित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से ग़ोरौल जिला पार्षद रूबी देवी , पैक्स अध्यक्ष अजय राय राजद के वरिष्ठ नेता चितरंजन गगन , पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह , सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।