संविधान आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा बुद्धिजीवी मंच के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया: कपिल पासवान मिडिया प्रभारी मधुबनी बिहार
मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद
अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति बिहार विधान सभा पटना के अध्यक्ष माननीय पूर्व मंत्री सह विधायक डाक्टर रामप्रीत पासवान सदस्य सह माननीय विधायक रेखा पासवान को मधुबनी अतिथि भवन में संविधान, आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा मधुबनी व बुद्धिजीवी मंच मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया, तदुपरांत कल्याण समिति को जिले के विभिन्न समस्या के त्वरित निदान और निष्पादन हेतु संघर्ष मोर्चा के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में अम्बेडकर कल्याण छात्रावास मधुबनी में सीटों की संख्या 250 करने, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, अनुसूचित जाति जनजाति थाना में दर्ज विभिन्न कांड की पीड़िता को उचित मुआवजा सहित सही अनुसंधान करा कर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई गई जिला कार्य क्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन योजना मधुबनी द्वारा अनुसूचित जाति के जन प्रतिनिधि के साथ अनुचित व्यवहार करने थाली क्रय में करोड़ों का हेरा फेरी करने की जांच उच्च स्तरीय जांच कमिटी द्वारा निष्पक्ष करा कर दोषी के विरुद्ध कठोर करवाई का अनुरोध किया गया कल्याण समिति के समक्ष 7 सूत्री ज्ञापन सौंपकर संविधान, आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा मधुबनी के अध्यक्ष डाक्टर नरेश पासवान और कार्य कारी अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश मुखिया ने कहा कि जिले में शोषित, पीड़ित, दलित, महादलित पर अत्याचार, उत्पीड़न ,हत्या, प्रेम जाल में फंसाकर साजिशन हत्या जिसे कई संगीन जुल्म की घटनाए घटती है लेकिन अनुसूचित जाति जनजाति थाना मधुबनी के थाना प्रभारी के लापरवाही, उदासीनता, मन मानी, के कारण पीड़िता को न्याय हेतु दर दर भटकना पड़ता है जो जिले के लिए दुर्भाग्य पूर्ण है, शिष्ट मंडल में मोर्चा के मुख्य संरक्षक विनय कुमार विक्रांत, बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष बलराम पासवान, युवा के जिला अध्यक्ष आलोक देवराज, उपाध्यक्ष सह कोष अध्यक्ष कपिल कुमार, सुरेंद्र पासवान, ने भाग लिया, कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री पासवान ने संघर्ष मोर्चा को आश्वासन दिया कि आप की मांग उचित है जल्द से जल्द सरकार को अवगत कराते हुए 250 सीट छात्रावास में आबंटित करने की दिशा में उचित कदम उठाया जाएगा अन्य मांगों की पूर्ति हेतु सार्थक प्रयास किया जाएगा रेखा पासवान माननीय विधायक , मसौढ़ी सह सदस्य कल्याण समिति ने भी संघर्ष मोर्चा मधुबनी की मांगों का समर्थन करते हुए सार्थक प्रयास करने का भरोसा दिलाया