January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

टी एल एम मेला में बच्चों ने बिखरे अपनी प्रतिभा का जलवा ।

टी एल एम मेला में बच्चों ने बिखरे अपनी प्रतिभा का जलवा ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) संकुल संसाधन केंद्र, युगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,हरपुर में आयोजित टी एल एम मेला में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं एक से बढ़कर एक कलाकृति बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मंगवाया । इस मेले का नेतृत्व संकुल समन्वयक सह प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह एवं व्यवस्थापक युगल सिंह उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पंडित ने की । इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर आकर्षक कलाकृतियां प्रस्तुत की। इस मौके पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर के शिक्षक देवेश कुमार, शंभू कुमार, छात्र आदर्श कुमार, अंकित कुमार ,असगर आलम, छात्रा आयुषी सलोनी ,प्रियांशु कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी,दक्षिणी के शिक्षक ब्रजेश कुमार , फैज अहमद,छात्र तनवीर आलम, छात्रा वैष्णवी झा , मध्य विद्यालय हरपुर के शिक्षक आनंद मोहन ,हरि ओम छात्र हर्षवर्धन छात्रा कोमल ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी उतरी के शिक्षक मनीष कुमार ,अभिषेक कुमार छात्र आयुष रंजन , उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुरा नवीन के शिक्षक संजय कुमार सिंह, छात्र अंशु कुमार, छात्रा रिया कुमारी, प्राथमिक विद्यालय, चांदपुरा टोला के शिक्षिका चंदा कुमारी, छात्र देवाशीष एवं छात्रा गीता कुमारी, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मिल्की चकसिया की शिक्षिका रीना झा जी सहित अन्य छात्र छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं के बनाए गए उत्कृष्ट कलाकृतियों को प्रखंड एवं जिला स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा तथा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.