मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता अभियान कार्यशाला संपन्न।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर)दलित विकास अभियान समिति एवं आदित्य विरला एजुकेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संचालित मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता अभियान कार्यशाला संपन्न हुआ । कार्यक्रम मध्य विद्यालय गढ़ी ,उच्च माध्यमिक विद्यालय, माधोपुर सरारी, मध्य विद्यालय चमसाहो, मध्य विद्यालय तारा धमोंन, मध्य विद्यालय चकसलेम (बालक) ,एव राजकीय मध्य विद्यालय चकसलेम (कन्या) में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया है । एक हज़ार से ज्यादा छात्रों एवं शिक्षकों सहित ग्रामीण ने भाग लिया । विदित हो कि पिछले 26 दिसंबर 2024 से 30 जनवरी 2025 तक संचालित मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता अभियान कार्यशाला के दौरान जिला समस्तीपुर के पटोरी, मोहनपुर, मोरवा एवं मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की प्रखंड अंतर्गत विद्यालयों, निजी कोचिंग संस्थानों सहित गांव समाज के लोगों को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया गया ।इस सन्दर्भ में मानसिक स्वास्थ्य क्या है? मानसिक स्वास्थ्य समस्या पहचान,मानसिक मजबूती, मानसिक विकास,व्यक्तित्व विकास ,व्यावहार परिवर्तन, तथा मानसिक रूप से शारीरिक रूप से एवं सामाजिक रूप से. स्वस्थ्य रहने, तनाव, चिंताग्रस्त जीवन-शैली, अवसाद से बचने ,के साथ मानसिक तनाव या परेशानी होने पर मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक से परामर्श लेने के लिए जानकारी दी गई। यह अभियान मिथिलांचल दलित विकास समिति के तत्वाधान में किया गया । प्रशिक्षक के रूप मे शिवप्रसाद राम, सरस्वती कुमारी, पिंकी कुमारी, युगल किशोर , कोमल कुमारी, वीनू कुमारी ,किरण कुमारी, इन्द्रदेव मांझी ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इस अभियान का नेतृत्व नवल भक्त सचिव मिथिलांचल दलित विकास समिति,पटोरी ने किया। राज्य स्तर पर पूरे अभियान का नेतृत्व धर्मेन्द्र कुमार , निदेशक दलित विकास अभियान समिति एवं सुनील कुमार ,आदित्य विरला एजुकेशन ट्रस्ट के कुशल मार्ग दर्शन में किया गया । संचालित मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता अभियान कार्यशाला का सकारात्मक प्रभाव प्राप्त हुआ है।लोगो को इसको लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस अभियान को आगे भी जारी रखने की सुझाव दिया ।