रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा वैशाली के कार्यकारिणी समिति के बैठक का आयोजन किया गया।
रेपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार
हाजीपुर के लक्ष्मी विलास होटल के सभागार में रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा वैशाली के कार्यकारिणी समिति के बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। बैठक में कार्यकारिणी समिति ने रूपरेखा पर चर्चा की तथा 2025 में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यक्रमों के संबंध में निर्णय लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। निर्णय के अनुसार 1 मार्च को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पॉलीक्लिनिक की शुरुआत की जाएगी। इसका संचालन हाजीपुर प्रखंड में सोसाइटी के कार्यालय भवन से किया जाएगा। जिसमें लोगों को आउटडोर की सुविधा , जांच की सुविधा, एक्स-रे अल्ट्रासाउंड इत्यादि की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने अपना समय देने हेतु सहमति प्रदान की है। बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए रेवेन्यू जेनरेशन पर चर्चा की गई । जिसमें निर्णय लिया गया कि पैटरन मेंबर बनाई जाए तथा साथ ही साथ अभियान चला कर लाइफ मेंबर बनाया जाए। बैठक में सर्वप्रथम रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राकेश रंजन ने समिति द्वारा किए गए कार्य को संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा प्रस्ताव रखा। जिस पर कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि रेड क्रॉस का 2025 का प्लान बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में डॉक्टर ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ एमपी सिंह, डॉ अमर आलोक, डॉ रोहित कुमार सिंह, डॉ मनीष रौशन, रवीन कुमार सिंहा, पंकज कुमार सिंह, सर्वेश्वर कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, रवि शंकर शुक्ला, उमाशंकर प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।