वैशाली जिले में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाए गए सरस्वती पूजा। (विभिन्न जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन )
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) जिले के विभिन्न भागों में बसंतोत्सव एवं सरस्वती पूजा धूमधाम से अर्जित की गई ।इस दिन विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं ,नगरों ,गांव कस्बा में मां शारदे की पूजा अर्चना भक्ति भाव से आयोजित की गई ।जगह-जगह मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई थी। भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया था। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। महुआ प्रखंड के नगर में स्थित विभिन्न चौक चौराहे पर प्रतिमा स्थापित की गई थी ,वही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से सरस्वती पूजा आयोजित किया गया। सिंघाड़ा स्थित संत जोसेफ स्कूल में प्रबंधक सीमा सिंह एवं सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की छात्र छात्राओं ने मां शारदे की भक्तिमय भाव नृत्य किया ।वही छतवारा स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में प्राचार्य डी के सिंह के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सूरतपुर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में प्राचार्य शंकर कुमार के नेतृत्व में भी पूजा अर्चना एवं संस्कृति कार्यक्रम आयोजित की गई । सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत बी एस पब्लिक स्कूल में निदेशक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय की छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत की ।जिले के विभिन्न प्रखंडों से सरस्वती पूजा एवं बसंतोत्सव की मनाने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं।