पातेपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यलय में उपेंद्र कुशवाहा का जन्म दिवस मनाया गया
पातेपुर बाजार स्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार के जननायक राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्व केंद्रीय मंत्री सांसद उपेंद्र कुशवाहा 65 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ धुमधाम से गुरुवार को मनाया गया। प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्म दिवस मनाया एवं उनके लम्बी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं पुर्व मंत्री को बधाई दी ।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नथुनी सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रदेश महासचिव इंजीनियर मनोज कुमार, प्रदेश के युवा महासचिव डॉक्टर आलोक कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष रंजू देवी, प्रखंड सचिव विक्रम कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अवधेश कुशवाहा, प्रखंड युवा शिवनाथ सिंह कुशवाहा, युवा नेता बृजेश कुशवाहा, कृष्ण मोहन राम, मोहम्मद तस्लीम, आदि के साथ ही भारी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।