April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जद-यू नेता जहीर अंसारी की मां हजारों नम आंखों के साथ सुपुर्द ख़ाक

जद-यू नेता जहीर अंसारी की मां हजारों नम आंखों के साथ सुपुर्द ख़ाक

वैशाली : जिला वैशाली जद यू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव सक्रिय राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता मुहम्मद जहीर अंसारी जलालपुर बीरभान ब्लॉक चेहरा कलां वैशाली की मां 8 फरवरी 2025 को दिन के 2 बजे जुहर की नमाज के बाद हजारों नम आंखों के साथ उनके पैतृक जलालपुर में सुपुर्द-ए-खाक की गयीं मरहुमा अपने पीछे पुत्र अनवारूल हक, मुहम्मद तसलीम, मुहम्मद जफीर, मुहम्मद अनीस, मुहम्मद जहीर, मुहम्मद माजिद और पोते-पोतियों, परपोतों , और बेटियों से भरा परिवार छोड़ गए। मरहूमा तहिरन खातून 80 साल की उम्र में दरफानी में अंतिम सांस ली जनाजा में मुख्य रूप से जिला वैशाली अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुस्तफा हसन, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रजी अहमद उर्फ ​​मुना अंसारी, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला वैशाली महासचिव हसीब अनवर टेकनारी, ज्ञान घर यूट्यूब एजुकेशन चैनल के संस्थापक व शिक्षक मुहम्मद शब्बीर रजा, शाहपुर पंचायत के मुखिया पति मनोज राय, पंचायत के सरपंच पति राजू राय, अमीन मुहम्मद जफीर, डा. मुहम्मद नईमुद्दीन, डा. मुहम्मद शाहबाज, डा. मुहम्मद फिरोज, सूफी गुलाम मुस्तफा, मुहम्मद अयूब शामपुर, मुहम्मद हादी, एडवोकेट मुहम्मद सादिक, कवि और पत्रकार इजाज आदिल शाहपुरी, लोजपा नेता नियाजुल हक और असलम अंसारी, जन सुराज लीडर रोजीद अंसारी, मुहम्मद अफजल अंसारी, पार्टी के युवा नेता अरशद अंसारी, मुन्ना अंसारी काबिल पुर एवं मुहम्मद कैसर अंसारी, हाजी अत्ताउल्लाह अंसारी, मुहम्मद जमाल चांदपुर फतेह, मौलाना शमीम अहमद शम्सी। इंजीनियर आसिफ रज़ा, ज़ाहीन अहमद सोंनधो , अमीन मुहम्मद शरीफ, मसरुर आलम, जहांगीर आलम इत्यादि इन लोगों के अलावा, जिन्होंने फोन से श्रद्धांजलि अर्पित की उन में खुर्शीद अहमद, जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना , जदयू अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मौलाना इम्तियाज आदिल नदवी शाहपुरी, हाफ़िज़ मुहम्मद फैयाज़, पत्रकार शबाना फिरदौस साहिबा, आदि ने मृतक के लिए दुआ ए मगफिरत की और परिवार के लिए सब्र की दुआ की जनाजे की नमाज हजरत मौलाना अकबर रजा अशरफी ने पढ़ाई ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.