April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दिल्ली जीत पर जश्न में डूबी वैशाली भाजपा कार्यकर्ता ।

दिल्ली जीत पर जश्न में डूबी वैशाली भाजपा कार्यकर्ता ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर( वैशाली) दिल्ली में भाजपा की हुई प्रचंड जीत से वैशाली जिले में भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबा है।चारों तरफ खुशी की लहरें उठ रही हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर और मिठाइयां खिलाकर कर खुशियां मनाई।
शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली है। भाजपा के जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत खुशी है।महुआ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल के नेतृत्व में महुआ गांधी चौक पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और मोदी है तो मुमकिन है कि नारे भी लगाए गए। इस कार्यक्रम में जयप्रकाश निषाद बरनाला, नगर अध्यक्ष दीपूदत्त चौधरी, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संजीव पटेल, उत्तरी मंडल अध्यक्ष उमा रंजन सिंह उर्फ रमैया सिंह, मण्डल प्रभारी योगगुरु मिथुन चक्रवर्ती, सुरेंद्र प्रधान, संजय सिंह, मिथिलेश कुमार चौधरी, पंकज सिंह नंदन कानू, सोनू राय, चंदेश्वर चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे। दूसरी तरफ भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी मंडल में आयोजित भाजपा का दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त किया गया । कार्यकर्ताओ ने पटाखे फोड़ एवं अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने खुशी का इजहार किया ।इस मौके पर बिहार प्रदेश कीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह, विकास सिंह, अति पिछड़ा मंडल अध्यक्ष चितरंजन भगत के साथ-साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.