मुखिया विपिन सर ने जलते चिता के भस्म उठाकर वैशाली डीएम को मनुष्य की वास्तविक स्वरूप का दर्शन कराया ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत सलहा पंचायत के मुखिया व चर्चित शिक्षक विपिन सर ने वैशाली डीएम यशपाल मीणा को कौनहारा घाट पर जलती चिता के भस्म उठाकर मनुष्य की वास्तविकता स्वरूप का दर्शन कराया। बताते चले कि इन दोनों वैशाली डीएम एवं मुखिया विपिन सर के बीच में तकरार बढ़ी हुई है। पिछले दिनों अपने पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन के स्थान को लेकर जब विपिन सर डीएम कार्यालय पहुंचे तो वैशाली डीएम यशपाल मीणा ने उनके साथ बहुत ओम मर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए तुम तराका के शब्दों में बात की ।वैशाली डीएम यह भूल गए कि यह एक जनप्रतिनिधि है। जनप्रतिनिधि चाहे छोटा हो या बड़ा सबका मान सम्मान एक सम्मान है। बताया जा रहा है कि वैशाली जिले की एक बड़े जनप्रतिनिधि के दबाव में आकर वैशाली डीएम द्वारा सलहा पंचायत के मुखिया विपिन सर के साथ में दुर्व्यवहार किया है। आवेदन लेने से इनकार करते हुए यहां तक वैशाली डीएम ने कहा कि मुखिया हो तो क्या है, जो की एक लोकतंत्र में अशोभनीय कहा जा सकता है ।लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि हो, प्रशासनिक पदाधिकारी हो या कोई भी सबका मान बराबर है ,लेकिन वैशाली डीएम के द्वारा उठाए गए और मानवीय व्यवहार से आहट विपिन सर ने कोनहारा घाट पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कौनहारा की जलती हुई चिता की राख यह बताती है कि इस राख में न जाने कितने डीएम, एसपी, मंत्री विधायक मिल गए, इसलिए अपने पद का घमंड किसी भी व्यक्ति को नहीं करना चाहिए। विपिन सर ने पुनः एक बार आवेदन देने की बात दोहराई। अब देखना दिलचस्प होगा की वैशाली डीएम यशपाल मीणा एवं मुखिया विपिन सर के बीच बड़ी तकरार किस प्रकार खत्म होती है।