April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

काजीपुर थाना अध्यक्ष द्वारा पूर्व पंचायत समिति सदस्य के ऊपर प्राथमिकी के खिलाफ महुआ ताजपुर मार्ग किया जाम।

काजीपुर थाना अध्यक्ष द्वारा पूर्व पंचायत समिति सदस्य के ऊपर प्राथमिकी के खिलाफ महुआ ताजपुर मार्ग किया जाम।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) पुलिस प्रशासन के विरोध में ग्रामीणों ने महुआ ताजपुर मार्ग को घंटा जाम किया । गाड़ियों की लाइन लग गई, वही ग्रामीण द्वारा जाम को शांतिपूर्ण ढंग से किया गया, जिसमें आवश्यक गाड़ियों का आवाजाही पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगी ।बताते चले कि महुआ प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजकुमार राय के घर काजीपुर थाना अध्यक्ष द्वारा जबरन प्रवेश कर बदसलूकी करने का आरोप लगाया ।उधर काजीपुर थाना अध्यक्ष द्वारा महुआ थाना में पंचायत समिति सदस्य एवं उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराया ,जिसके खिलाफ में पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजकुमार राय और उनके समर्थकों द्वारा महुआ ताजपुर मार्ग को जाम कर दिया गया। स्थानीय महुआ थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार के समझौता पर जाम हटाया गया ।बताया गया कि काजीपुर थाना अध्यक्ष एवं राजकुमार राय द्वारा अलग-अलग प्रार्थना की दर्ज किया गया है ।इसकी जांच पुलिस अला अधिकारी के करने के बाद ही सच्चाई के पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.