श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी जोड़ों पर चल रही।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली)प्रखण्ड के मालपुर पूर्वी टोला में 2 मार्च से सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी बड़े ही जोड़ों से चल रही है । 2 मार्च से 10 मार्च तक चलने वाले इस महायज्ञ के लिए आस पास के लोगों में काफी उत्साह देखी जा रही है। यज्ञ कमिटी के मुख्य संरक्षक पूर्व मुखिया अभय कुमार उर्फ बबलू तिवारी, सचिव राहुल तिवारी ने जानकारी देते बताया कि 2 मार्च को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी एवम उसी दिन से अंतराष्ट्रीय कथा वाचक श्री मनोज अवस्थी महाराज के द्वारा दिन में कथा वाचन होगा। जबकि रात्रि में वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला की प्रस्तुति 10 मार्च तक की जायेगी ।11मार्च को विशाल भंडारा और रात्रि में माता जी का जागरण आयोजित है। यज्ञ सम्पन्न कराने में काशी विश्वनाथ के वेदाचार्य केशव जी महाराज पधार रहे हैं।.महायज्ञ सही ढंग से सम्पन्न कराने हेतु यज्ञ कमिटी के मुख्य संरक्षक पूर्व मुखिया बबलू तिवारी,अध्यक्ष राम श्रेष्ठ तिवारी,कोषाध्यक्ष रुद्र नारायण तिवारी,के अलावे अमरेश तिवारी,संतोष झा,अवधेश झा,सतीश तिवारी,कौशल तिवारी,भगीरथ तिवारी,राम विनय तिवारी,सत्यनारायण तिवारी,रवि कुमार,रविश कुमार,सोनू कुमार,चंदन कुमार समेत अन्य ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।