April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली एनडीए गठबंधन ने दिखाई अपनी ताकत, सभी दल के नेता रहे मौजूद ।

वैशाली एनडीए गठबंधन ने दिखाई अपनी ताकत, सभी दल के नेता रहे मौजूद ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

हाजीपुर (वैशाली ) अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन “कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी दल के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपनी एकता का परिचय दिया।इस अवसर पर सभी दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता उपस्थित थे। सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल एवं सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ किया । एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन की शक्ति और आगामी रणनीति पर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ,लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी , हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ,रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ,हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह ,पातेपुर के विधायक लखेंद्र पासवान, लालगंज के विधायक संजय सिंह , वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल ,पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी ,विधान पार्षद गण,पूर्व विधायक गण एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।महुआ से जद यू प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।वही जद यू नेत्री डॉक्टर आसमा परवीन , लोजपा नेता श्रीकांत पासवान ,भाजपा नेता रमैया सिंह,रालोमा नेता अकिल देव सिंह सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.