महुआ में सीटी स्कैन सेंटर का हुआ उद्घाटन
महुआ में सीटी स्कैन सेंटर का हुआ उद्घाटन
महुआ। रेणु सिंह
सोमवार को यहां फूदेनी चौक के पास महुआ सिटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन किया गया। जो महुआ ही नहीं कई प्रखंडों के लोगों के लिए लाभप्रद होगा।
केंद्र का उद्घाटन न्यूरो फिजिशियन डॉ मुनीष कुमार और गोल्ड मेडलिस्ट डॉ विजय पांडे ने किया। संचालक विनोद कुमार ने बताया कि करोड़ों की लागत से यह सेंटर लोगों को सेवा देने के उद्देश्य से खोला गया है। इस मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ अभिषेक कुमार, डॉ ललित कुमार घोष, प्रकाश कुमार, डॉ दरोगा ठाकुर आदि उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह सीटी स्कैन सेंटर महुआ नहीं बल्कि कई प्रखंडों के लोगों के लिए काफी लाभप्रद सिद्ध होगा। लोगों को सीटी स्कैन कराने के लिए सोचना पड़ता था और काफी परेशानियां आती थी। जिले में एकमात्र हाजीपुर में सीटी स्कैन होने से लोगों को जाने में परेशानी होती थी। महुआ में यह सीटी स्कैन सभी लोगों को परेशानियों से दूर करेगा।
