April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ विधानसभा में पैराशूट वाला उम्मीदवार नहीं चलेगा: जदयू नेता ।

महुआ विधानसभा में पैराशूट वाला उम्मीदवार नहीं चलेगा: जदयू नेता ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली )पिछले दिनों जद यू के नेता व पूर्व राज्य सभा सदस्य अशफाक करीमी द्वारा महुआ के नारायण गार्डन में जदयू की बैठक पर स्थानीय नेताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अशफाक करीमी द्वारा किए गए बैठक में स्थानीय जदयू कमेटी के किसी भी नेता को न बुलाया गया और न इसकी जानकारी दी गई ।कुछ भाड़े के लोगों को लाकर कार्यक्रम को किया गया ,जिसके चलते स्थानीय संभावित जद यू उम्मीदवारों में आक्रोश देखने को मिला । महुआ विधानसभा से जदयू के संभावित प्रत्याशी में पार्टी के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महुआ में नेता की कमी है ,जो कि बाहर का आकर यहां कोई चुनाव लड़ेगा ।अगर कुछ ऐसा होता है तो इसका जवाब यहां के मतदाता जरूर देंगे । वही जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुन्ना अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यहां पर कोई पैराशूट वाला उम्मीदवार नहीं चलेगा ।हर हाल में यहां के स्थानीय लोगों को ही उम्मीदवारी यहां की जनता स्वीकार करेगी। जद यू के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर आसमा परवीन ने कहा की लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का हक है लेकिन महुआ में किसकी उम्मीदवारी तय होगी यह पार्टी अला कमान तय करेगी। जिसने इस महुआ में रात दिन मेहनत किया है ,निश्चित तौर पर उसकी उम्मीदवारी सफल होगी। पार्टी जद यू हो, आरजेडी हो या फिर कोई और ,बाहरी उम्मीदवारों के आने से यहां के मतदाताओं में निराशा होती है। रात दिन मेहनत स्थानीय पार्टी के नेता द्वारा किया जाता है, जबकि बाहरी उम्मीदवारों द्वारा चुनाव जीत लिया जाता है ।पार्टी चाहे जो भी हो ,हर हाल में स्थानीय उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता यहां की जनता देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.