दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में मृत नीरज का शव घर आते ही मचा चीख पुकार/NRI NEWS
दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में मृत नीरज का शव घर आते ही मचा चीख पुकार
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली)प्रखंड क्षेत्र के तिसीऔता थाना क्षेत्र के डभैच्छ गांव के किशोर की भगदड़ में हुई मौत ।दो महिला तीन पुरूष समेत पांच लोग हुए घायल हुए थे।
मिलीं जानकारी अनुसार दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेट फॉर्म बदलने के दौरान शनिवार की देर शाम भगदड़ में पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के तिसिऔता थाना क्षेत्र के डभैच्छ पंचायत के एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान डभैच्छ पंचायत के वार्ड संख्या 06 निवासी राम प्रीत पासवान के पोता संजीत पासवान के 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार था । नीरज अपने चाचा इंद्रजीत पासवान के साथ दिल्ली से प्रयागराज कुंभ मेला जाने के लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। स्टेशन पर प्लेट फॉर्म बदलने के दौरान हुई भगदड़ के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस पंचायत के दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गया था, जिसका ईलाज दिल्ली चल रहा है।शनिवार को नीरज के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई दो बहन में मृतक छोटा लड़का था। तीन माह पूर्व अपने चाचा इंद्रजीत पासवान चाची रेखा देवी के साथ दिल्ली गया था। दिल्ली के टीकड़ी बॉर्डर छोटू राम कॉलोनी में रहकर मजदूरी का काम करते हैं ।चाचा के साथ दिल्ली के टीकड़ी बॉर्डर पर छोटू राम कॉलोनी में रहकर नीरज छठी वर्ग में पढ़ता था। मृतक नीरज का सोमवार को शव पातेपुर के डभैच्छ आते ही गांव में चीख पुकार मच गया ।पीड़ित परिजन की स्थिति देख जल्दी ही दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। शव आने पर वह स्थानीय विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन,सीओ पातेपुर,स्थानीय मुखिया पति वीरेंद्र राय बीरू,जाप पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनिल पासवान पूर्व मुखिया देवेंद्र राय,पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजीत चौधरी, समिति सदस्य कैलाश पासवान,वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ गुठली,सरपंच प्रतिनिधि श्याम चौधरी सहित अन्य लोग शामिल हुए ।शव यात्रा में जाप नेता अनिल पासवान शामिल होकर अर्थी को कंधा देते हुए श्मशान तक पहुँचाया ।जाप नेता अनिल पासवान ने रेलवे को दोषी बताते हुए मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। स्थानीय मुखिया वीरेंद्र राय ने अंचलाधिकारी से मुआवजा दिलाने की मांग की ,जिसपर सीओ ने हर संभव मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
