May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती बाइक चलाकर युवा संघर्ष यात्रा में शामिल हुए।

जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती बाइक चलाकर युवा संघर्ष यात्रा में शामिल हुए।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।महुआ वैशाली 

सीवान। जन सुराज के प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में चल रही जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा शुक्रवार को सिवान पहुंची। वे आज पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और सारण जिलों का दौरा करने के बाद सिवान पहुंचे हैं। इस यात्रा के तहत आनंद मिश्रा और उनकी टीम पूरे बिहार में 20,000 किलोमीटर की बाइक रैली कर रहे हैं।
प्रेस से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा का उद्देश्य पार्टी का संदेश जनता तक पहुंचाना है। हम जनता को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि पिछले 40 सालों से जो तकलीफें वे झेल रहे हैं, उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है। अभी तक उनके पास कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब उनके पास जन सुराज पार्टी के रूप में एक अच्छा विकल्प है। जन सुराज समाज को जाति और धर्म के आधार पर नहीं बांटता। जन सुराज में सभी वर्गों की आबादी के आधार पर राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
इसके साथ ही प्रेस से बात करते हुए आनंद मिश्रा ने कहा कि जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा का उद्देश्य सिवान की जनता के साथ गंभीर संवाद स्थापित करना। बिहार की जनता जो पिछले 35 सालों से संघर्ष में फंसी हुई है, उन्हें बताना है कि वे इस संघर्ष से कैसे बाहर निकल सकते हैं। संवाद के माध्यम से उन्हें बताने की कोशिश करेंगे कि आपने अपने विधायक और सांसद बदले पर फिर भी आपकी किस्मत नहीं बदली। इसलिए उन्हें जो उनकी समस्याएं है उसके पीछे क्या मूल कारण है उससे अवगत कराने की कोशिश करेंगे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.