खेल गंगा जमुनी तहजीब का जीता जागता उदाहरण / जसीमुल हक
वैशाली: प्रखंड चेहरा कलां एवं शाहपुर खुर्द पंचायत के सौजन्य द्वारा ब्लू स्टार क्लब जलालपुर बीरभान की टीम ने शहबाजपुर फुटबॉल टुरनामेट द्वारा आयोजित खेल में सेमीफाइनल मुकाबले मुजफ्फरपुर फुटबॉल टीम को ब्लू स्टार फुटबॉल क्लब जलालपुर बीरभान ने एक गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। इस खेल में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज के संस्थापक अहमद अशफाक करीम उपस्थित रहे साथ ही कहा कि मैं इकराम उल हक को बधाई देता हूं कि इतने बड़े खेल को व्यवस्थित तरीके से खेलाना बहुत बड़ा काम है. उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ेगा इंडिया, खेलेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया. ब्लू स्टार क्लब के टीम मैनेजर अरशद अंसारी, पूर्व फुटबॉलर अफजल अंसारी, डॉ. हाशिम हवारी, रोजीद उस्मानी खलीफा मुहम्मद नईमुद्दीन, अख्तर अंसारी, मुखिया पति मनोज राय, सरपंच पति राजू राय, मुजफ्फर हुसैन, खुर्शीद आलम, अनवर अली, इलियास हुसैन, मौलाना इम्तियाज आदिल नदवी शाहपुरी संस्थापक अब्दुल कय्यूम अंसारी उर्दू लाइब्रेरी शाहपुर खुर्द , मुहम्मद नियाजुल हक, मुहम्मद नाजिम अंसारी, डा. फिरोज, डॉ. मुहम्मद नईमुद्दीन, डॉ. मुहम्मद रफी एवं शाहपुर खुर्द पंचायत एवं चेहरा कलां ब्लॉक के समस्त निवासियों ने खेल को रोचक बनाने के लिए अच्छे खिलाड़ी का चमन किया साथ ही खेल में उपस्थत महुआ विधानसभा क्षेत्र के आगामी 2025 प्रत्याशी एम. जसीमुल हक ने कहा कि कोई भी खेल भारत की गंगा जमनी तहजीब का सुंदर उदाहरण देता है और आपसी भाईचारे का भी सुंदर संदेश देता है।