March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रा. उ. म. वि. मुस्तफापुर उर्दू में हुआ तिथि भोज का आयोजन

रा. उ. म. वि. मुस्तफापुर उर्दू में हुआ तिथि भोज का आयोजन

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली 

 

हाजीपुर।। वैशाली जिला के चेहराकलां स्थित रा. उ. म. वि. मुस्तफापुर उर्दू में तिथि भोज का आयोजन किया गया। तिथि भोज में बच्चों को पूड़ी, सब्जी एवं जलेबी परोसा गया। मौके पर प्रखण्ड साधन सेवी , मध्याह्न भोजन श्री रंजीत कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद थे। उक्त भोज में रंजीत कुमार प्रखण्ड साधन सेवी सहित विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर पौष्टिक भोजन का आनंद लिया। तिथि भोज का आयोजन विद्यालय के ही शिक्षकों द्वारा आयोजित किया गया था। प्रधानाध्यापक एवं रंजीत कुमार प्रखण्ड साधन सेवी मध्याह्न भोजन योजना ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकारी विद्यालयों में तिथि भोज का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत, संपन्न अथवा सक्षम व्यक्ति सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए विद्यालय परिसर में ही अपने परिवार के बच्चों अथवा अन्य सदस्य के जन्म तिथि अथवा किसी अन्य अवसर पर तिथि भोज का आयोजन कर सकते हैं। प्रधानाध्यापक मो. सेराजुल हक़ फैजी ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन से बच्चों में खुशी का माहौल उत्पन्न होता है। विद्यालय के छात्रों के लिए इस अवसर पर पूड़ी, आलू-गोभी–मटर की मिक्स सब्जी, जलेबी एवं सलाद परोसा गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मो. नसीम अख्तर, तस्बीहुज जमा, मो. इसलाम, शमसुद्दोजा, लता सिंह, अजमत परवीन, अंजुम आरा, सत्यानंद गिरि सहित अन्य शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.