May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में चल रही बस्तानिया की परीक्षा संपन्न

महुआ में चल रही बस्तानिया की परीक्षा संपन्न

महुआ से रेणु सिंह की रेपोर्ट 

विज्ञान विषय के साथ बुधवार को बस्तानिया की परीक्षा संपन्न हो गई। यहां मदरसा अशराफुल उलूम पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में ली गई।
बीते 22 फरवरी से शुरू हुई या परीक्षा को लेकर मदरसा पर भीड़ हो रही थी।
मदरसा के प्रचार्य अबूबकर सिद्दीकी ने बताया कि यह परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में ली गई। परीक्षार्थियों को नकल करने से रोका गया। इसके लिए विशेष निगरानी समितियां बनाई गई थी, जो इस पर नजर रखे रखा। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर तीसरी आंखें सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा को सफल बनाने के लिए मदरसा के सभी शिक्षक और कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैदी से लगे रहे। इधर परीक्षा संपन्न होते ही परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.