April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली 

वैशाली क्लब के तत्वावधान में राज पैलेस हाजीपुर में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन लालगंज के विधायक संजय सिंह एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री शिवचंद्र राम ने किया। इस अवसर पर लालगंज के विधायक संजय सिंह ने कहा कि हम सभी को सद्भावना और भाईचारे के साथ होली पर्व को मानना है । आपसी रंजिश को भूलकर हम सब इस पर्व को मनाएं। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री शिवचंद्र राम ने कहा कि होली एक महान पर्व है। हम सभी को भाईचारे के साथ एवं सद्भावना पूर्ण माहौल में माहौल में होली के पर्व को मनाना है। आगत अतिथियों का स्वागत वैशाली क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार एवं सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने किया। इस इस अवसर पर कलाकारों के द्वारा होली से संबंधित लोकगीतों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में वैशाली क्लब के पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार, डॉ रमाकांत ठाकुर , डॉ रवि प्रकाश, डॉ रंजन, डॉ एस के विद्यार्थी, डॉक्टर एस के मंडल, डॉ ज्योति, डॉ शेखर सुमन , डॉक्टर नितेश शुक्ला, तारकेश्वर गुप्ता,कृति प्रकाश, कृष्णा सोनी, डॉ मनोज कुमार, मनोज वर्मा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगर परिषद की पूर्व सभापति राम निषाद, डॉक्टर ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ सुचिता चौधरी, रोशनी क्लब की अध्यक्ष संगीता गुप्ता, कृति फाउंडेशन की सचिव सारिका कुमारी, डॉ निशा शुक्ला, डॉ सपना मंडल, संगीता प्रभात, संगीता राय, समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.