April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल प्रखंड वार्ड संघ द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया ।

गोरौल प्रखंड वार्ड संघ द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया

रिपोर्ट जाहिद वारसी।

प्रखंड के सोंधो हरिहर चौक पर प्रखंड वार्ड संघ द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, । समारोह का संचालन वार्ड संघ के अध्यक्ष मुंद्रिका राय ने किया समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता इ संजीव सिंह , प्रमुख मुन्ना कुमार, पोझा पंचायत के मुखिया विकास कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।

साथ ही अबीर-गुलाल लगा कर एक दूसरे को रंगों का त्योहार होली पर्व की बधाई दी , इस मौके पर ई संजीव कुमार ने , उपस्थित सभी लोगो से अपील करते हुए कहा कि होली खुशियों का त्योहार है हम सब एक दूसरे के भाई हैं हम सब को मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाना है साथ ही वहां उपस्थित मुस्लिम भाइयों को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम भाईचारे के साथ अपना अपना पर्व मनाने को कहा। वहीं प्रमुख मुन्ना कुमार ने कहा की मिल जुलकर पर्व मनाएं किसी से मिले तो दिल से मिले दिल खोलकर होली खेलें लेकिन किसी को दुखी न करें , इस मौके पर उप मुखिया लोदीपुर चंद्र भूषण कुमार, कटरमाला उप मुखिया दीपक कुमार, पुर्व पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, कांग्रेस के गोरौल प्रखंड अध्यक्ष प्रभात कुमार, मो मयुर सहित सभी वार्ड उपस्थित नजर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.